Searching and sorting || क्रमिक सर्च || बाइनरी सर्च || insertion sorting ||bubble sorting || selection sorting
सर्चिंग क्या है ? Definition Searching सर्चिंग- सर्चिंग का अर्थ होता है खोजना अर्थात किसी भी प्रकार के डाटा को सूची में से विशेष डाटा आइटम को खोजना सर्चिंग कहलाता है डेटाबेस सिस्टम में इस प्रक्रिया को विशेष महत्व है क्योंकि इस प्रक्रिया से हजारों लाखों रिकॉर्ड में से किसी एक रिकॉर्ड को खोजा जा सकता है . हमारे डेटाबेस में बहुत से रिकॉर्ड होते हैं लेकिन उन्हें रिकॉर्ड में से किसी एक रिकॉर्ड को चुनना बहुत ही कठिन होता है इसके लिए बहुत से विकल्प हैं . किसी डाटा की सूची से किसी इच्छित अवयव को खोजना सर्चिंग कहलाता है . सर्चिंग दो प्रकार के होते हैं 1 क्रमिक सर्च 2 बाइनरी सर्च 1 क्रमिक सर्च sequential search - क्रमिक सर्च को linear method भी कहा जाता है इसमें डाटा एक क्रम से प्राप्त करते हैं क्रमिक सर्च में जिस तत्व को सर्च करना होता है उसकी तुलना अरे के प्रथम तत्व से की जाती है यदि दोनों तत्व बराबर होते हैं तो सर्चिंग वहीं से बंद हो जाती है यदि तत्व बराबर नहीं है तो उसकी तुलना अरे के दूसरे तत्व से की जाती है यह प्रक्रिया तब तक चलती है जब तक कि नंबर मैच नहीं हो जा...